{"_id":"5a68a9754f1c1b7f268b62ab","slug":"15168087614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीनगर के आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीनगर के आंदोलन को दिया समर्थन
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष बालिका शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने श्रीनगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया है।
चौरास में आयोजित शिविर के दूसरे दिन प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बच्छेंद्री पाल व हर्षवंती बिष्ट और समुद्र यात्रा पर निकली वर्तिका जोशी का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का मकसद स्वार्थपूरक न होकर सामाजिक सद्भावना पर आधारित होना चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने निर्णय लिया कि श्रीनगर में तीन सूत्री मांगों के लिए चल रहे, आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, नवीन नौटियाल और बिड़ला परिसर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. आलोक सागर गौतम आदि मौजूद थे।