फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फाइलों में दम तोड़ रही रोप-वे योजना

फाइलों में दम तोड़ रही रोप-वे योजना

Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
फाइलों में दम तोड़ रही रोप-वे योजना
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
उद्यान विभाग की लापरवाही के चलते काश्तकारों के लिए स्वीकृत रोप-वे योजना फाइलों में दम तोड़ रही है। काश्तकारों को अधिक किराया खर्च कर फसलों का मंडी तक पहुंचाना पड़ता है।
वर्ष 2012 में जौनसार बावर परगना के बरांडाधार-अमलावा छानी और अस्टीगाड़-अस्टीधार तक दो रोप-वे योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बरांडाधार-अमलावा छानी तक रोप-वे निर्माण से जहां अस्टाड़, डकियारना, लोरली, कोथी गांव को इसका लाभ मिलना था। वहीं अस्टीधार-अस्टी तक रोप-वे निर्माण तक अस्टी, तांगड़ी, डाबरा और जामुवा गांव की आबादी को राहत मिलती।
विज्ञापन

रोप-वे का इस्तेमाल फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए किया जाना है लेकिन सरकारी सिस्टम की लापरवाही के चलते अब तक योजना शुरू नहीं हो सकी है। काश्तकारों का कहना है कि अभी रोप-वे योजना का निर्माण न होने से काश्तकारों को फसलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चुकाने पड़ते हैं। बालम चौहान, धर्म सिंह चौहान, कुंवर सिंह, आनंद सिंह, श्रीचंद तोमर आदि का कहना है कि योजना के निर्माण के लिए ग्रामीण भूदान करने के साथ ही श्रमदान तक करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब तक योजना के निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कोई रिस्पांस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक एमपी शाही ने बताया कि योजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी किया जाना है। बजट मिलते ही योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed