{"_id":"5a64c7c64f1c1b68268b58de","slug":"151655437517-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिले में शुरू किया पुलिस की चौपाल कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जिले में शुरू किया पुलिस की चौपाल कार्यक्रम
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/जोशीमठ। पुलिस विभाग और ब्रहम कुमारी ईश्वरी विवि की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस विभाग की ओर से जन संवाद स्थापित करने के लिए शुरू किए गए पुलिस की चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने किया।
नगर के हल्दापानी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार ने महिला अपराध, सोशल मीडिया फ्राड, एटीएम फ्राड, साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा उन्मूलन अधिनियम की जानकारी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, प्रकाश रावत, पुष्कर चौधरी, जीत सिंह, आरआई मातवर सिंह और कुंदन राम आदि मौजूद थे। वहीं जोशीमठ थाना पुलिस की ओर से बड़ागांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, कन्या भ्रूण हत्या, सोशल मिडिया ठगी, एटीएम ठगी, साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा देवी, कुसुुम देवी, राकेश भंडारी, प्रभा देवी, अतुल रावत और हरीश भंडारी आदि मौजूद थे।