फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती में डंपर के ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

मुनिकीरेती में डंपर के ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती में डंपर के ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा
डंपर के ब्रेक फेल, दो वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

-- तपोवन बाईपास रोड पर पीडब्ल्यूूडी की आवासीय कॉलोनी में घुसा डंपर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर में तपोवन बाईपास रोड पर एक मिट्टी से लदे डंपर के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित डंपर पहले पीडब्ल्यूडी सब डिवजीन मुनिकीरती की आवासीय कॉलोनी की दीवार से टकराया, उसके बाद वह पहाड़ी से टकराने पर रुक गया। इस बीच डंपर ने चार दोपहिया वाहनों को चपेट में लिया, जिनमें दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में डंपर की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।
कैलासगेट चौकी पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे तपोवन बाईपास मार्ग के किनारे से मिट्टी भर रहे एक डंपर के अचानक ब्रेक फेल गए। चालक ने मिट्टी से लदे डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगने से डंपर की रफ्तार ढालदार मार्ग पर बढ़ती चली गई। चालक द्वारा डंपर को रोकने की कोशिश में वह पीडब्ल्यूडी की आवासीय कॉलोनी से टकरा गया। इस दौरान कॉलोनी में खड़े चार दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद भी डंपर नहीं रुका, तो चालक ने उसे पहाड़ी से टकरा दिया। डंपर के रुकने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए जख्मी चालक धर्मेंद्र निवासी हरियाणा को राजकीय अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि डंपर के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। बताया कि उसकी जद में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल किसी भी पीड़ित ने शिकायत नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो ऋषिकेश जैसा होता हादसा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में तपोवन बाईपास रोड की जिस ढलान पर डंपर के ब्रेक फेल हुए। ठीक उसी तरह की ढलान ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन मार्ग पर है, जिस पर बीते नौ जनवरी को एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मारी थी। हादसे में दो लोगों की मौत और कई लोग जख्मी हो गए थे। ऐसे में शनिवार को डंपर बाईपास रोड से व्यस्ततम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आता, तो ऋषिकेश जैसे हादसे की पुनरावृत्ति हो सकती थी।
मूकदर्शक बना संभागीय परिवहन विभाग
ऋषिकेश। शहर और समीपवर्ती इलाकों में ट्रकों के साथ 11 दिनों में दो हादसे हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके संभागीय परिवहन विभाग शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर संवेदनशील नहीं है। ऐसे में लगता है विभाग को फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों की समय-समय पर जांच की जाती है। तकनीकी जांच करना चेकिंग स्थल पर संभव नहीं है। बीते साल अप्रैल से लेकर दिसंबर के बीच 494 वाहनों को यातायात नियमों की अनदेखी करने पर सीज किया गया है। एक बार फिर से सघन अभियान चलाकर वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट आदि की जांच भी बारीकी से की जाएगी।
- डा. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed