{"_id":"5a637a064f1c1ba5268b5a08","slug":"151646893316-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाषण, निबंध व चित्रकला के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर विचार व्यक्त किए।
शनिवार को जीजीआईसी में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी एमएल आर्य ने किया। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट के अमन नौटियाल प्रथम, जीआईसी खिर्सू की चेष्टा रावत द्वितीय व जीजीआईसी श्रीनगर काजल वीर तृतीय रहे। निबंध में जीआईसी स्वीत के खुशवंत पांथरी प्रथम, जनता इंटर कालेज ढामकेश्वर से विवेक नैथानी द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट की तानिया जैन तृतीय रहीं। चित्रकला में जीजीआईसी श्रीनगर की वैभवी रावत प्रथम, जीआईसी श्रीनक के आदित्य कुमार द्वितीय व जीआईसी खिर्सू के रजत व जीआईसी स्वीत के अभिषेक बिष्ट तृतीय रहे। प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्रों के चहुंमुखी विकास के साथ ही प्रजातांत्रिक मूल्यों के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना गैरोला ने किया, जबकि उषा बहुगुणा, पवन बिष्ट, कुसुम बर्तवाल, प्रभा सजवाण व दीनी कुकसाल आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।