{"_id":"5a637a024f1c1b67268b587a","slug":"151646892916-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट-घसिया महादेव की सीमा में हो रहा अवैध निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट-घसिया महादेव की सीमा में हो रहा अवैध निर्माण कार्य रुकवाया
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर से सटी ग्राम पंचायत श्रीकोट व घसिया महादेव में सरकारी भूमि मेेें अतिक्रमण जोरों पर हैं। शनिवार को तहसीलदार सुनील राज ने छापा मारकर श्रीकोट और घसिया महादेव की सीमा में किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि को बचाने के लिए चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति ली जाएगी।
शहर का रूप ले चुके श्रीकोट और घसिया महादेव समेत अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे अधिक अतिक्रमण बरसाती नालों, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और जंगल में हो रहा है।
शनिवार को तहसीलदार सुनील राज घसिया महादेव में कराए जा रहे निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां एक पक्के कमरे का निर्माण किया जा चुका है। जबकि पहाड़ी को काटकर समतलीकरण किया जा रहा है। यह भूमि वर्ष 1992 में किसी संस्था को पट्टे पर दी गई थी, लेकिन संबंधित संस्था ने नियत समय पर वहां कोई कार्य नहीं कराया। ऐसे में कमिश्नर ऑफिस से पट्टे की निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। संस्था के लिए पट्टा आवंटित हुआ था। इस पर व्यक्तिगत निर्माण किया जा रहा था।