फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ता जनता के मध्य रहे सक्रिय

निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ता जनता के मध्य रहे सक्रिय

Thu, 18 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ता जनता के मध्य रहे सक्रिय
जनता के बीच गंभीर होकर काम करेंगे कार्यकर्ता : निशंक
विज्ञापन

-- भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सांसद ने किया आह्वान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हरिद्वार लोकसभा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय होकर काम करे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर बताएं। बुधवार को भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की आहूत बैठक को सांसद निशंक ने संबोधित किया। सांसद निशंक ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ता गंभीर होकर जनता के बीच काम करें। राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों को बताकर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। निशंक ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को भी प्रभावी बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के कामकाज से जनता सतुंष्ट है, जिसका लाभ आने वाले नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिलेगा। बैठक में कान्हरवाला ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, मंदीप बजाज, नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, कैप्टन भगत सिंह राणा, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, रीता नेगी, कोमल नेगी, अनीता अग्रवाल, सरिता जोशी, आनंद अग्रवाल, पंकज शर्मा, बुद्धि प्रसाद शर्मा, कमल थापा, शैलेंद्र कौर, डीएस रावत, विनय कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed