{"_id":"5a5face04f1c1ba4268b4f92","slug":"151621980317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ऐसे डिजिटल होगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या ऐसे डिजिटल होगा नगर निगम
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने बिल नहीं भरा बीएसएनएल ने काटा कनेक्शन
-- इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण ऑनलाइन सेवाएं पड़ी ठप
-- दो दिनों से लोगों को होना पड़ रहा है परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर निगम द्वारा इंटरनेट बिल का बकाया न भरने के चलते बीएसएनएल ने इंटरनेट कनेक्शन काट दिया है। इंटरनेट कनेक्शन कटने के कारण नगर निगम से चलने वाली तमाम ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो गई हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है जोकि ऑनलाइन सेवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं। नगर निगम की गलती के कारण पिछले दो दिनों से लोग परेशान हैं। नगर निगम कार्यालय में दो दिन से इंटरनेट सेवा ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो बीएसएनएल ने बकाया बिल का भुगतान नहीं होने के चलते निगम का कनेक्शन काट दिया है। इंटरनेट सेवा नहीं होने से स्थानीय नागरिकों को सेवा का अधिकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें ऑनलाइन की बजाए जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और नामांतरण आदि के लिए निकाय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
यही नहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में अव्वल रैंकिंग के लिए निकाय के अधिकारी नागरिकों से स्वच्छता एप डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के किसी भी इलाके में साफ-सफाई नहीं होने पर संबंधित स्थल की फोटो एप पर अपलोड करें, जिसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन निगम कार्यालय का इंटरनेट ही ठप पड़ा है, तो बिना सूचना व अपडेट के संबंधित स्थल तक कर्मचारी साफ-सफाई के लिए भला कैसे पहुंचेंगे।
डिजीटल के युग में निगम ही फिसड्डी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर काम को डिजीटल से जोड़ने की बात कह रहे हैं, वहीं नगर निगम डिजीटल से फिसड्डी होता दिख रहा है। इंटरनेट सेवा दुरुस्त कराने की अफसरों को फुर्सत ही नहीं है, लिहाजा यहां संचालित आनलाइन सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से निगम के ही कई काम पिछड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह काम हो रहे हैं प्रभावित
-परिसंपत्ति नामांतरण से संबंधित कार्य।
-ऑनलाइन जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र।
-स्वच्छता एप से जुड़े सफाई कार्य।
-प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑनलाइन फार्म।
-स्वच्छता भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को प्रोत्साहन राशि संबंधी फार्म।
-बेरोजगार युवाओं को दो लाख तक के ऋण से जुड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना।
कोट्स
दो दिन से इंटरनेट सेवा में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत आ रही है। अधीनस्थ अधिकारियों को इंटरनेट सेवा को सुचारु कराने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे आम नागरिकों की सुचारु सेवाएं दी जा सकें।
- महेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश।