फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाई में गिरी कार, चार घायल

खाई में गिरी कार, चार घायल

Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार, चार घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

कार्ट मेकंजी रोड पर नाग देवता मंदिर से आगे बांसागाड के निकट एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग जिसमें चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों, आईटीबीपी के जवानों और पुलिस ने घायलों को राजकीय सेंट मेरी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

बुधवार को अनिरुद्ध (25) पुत्र अरविंद रौथाण निवासी प्रीतम रोड डालनवाला देहरादून, सुभम नेगी (26) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी निवासी भानियावाला देहरादून, राघव सूद (30) पुत्र उदय कुमार सूद निवासी वार्ड नं. 1 निकट देवी मंदिर तला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश और सौरभ कौल डस्टर कार में सवार होकर मसूरी आए थे। वापसी के दौरान देर शाम उनकी कार बांसागाड के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर आईटीबीपी के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के खराब होने की वजह से से घायलों को पुलिस और फायर के वाहनों से राजकीय सेंट मेरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया। कोतवाल भावना कैंथोला के मुताबिक युवक नई डस्टर कार से मसूरी घूमने आए थे। वापसी के दौरान हादसा हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed