{"_id":"5a5e5f244f1c1b6f268b4c13","slug":"15161343666-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागथात क्षेत्र में गुलदारों की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागथात क्षेत्र में गुलदारों की दहशत
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, नागथात।
क्षेत्र में इन दिनों दो गुलदारों का आतंक बना हुआ है। कई दिन से ये गुलदारों गांव के आसपास नजर आ रहे हैं लेकिन जानकारी होने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से लुधेरा, सरयाना, मुंशीगांव, लोहारना, थात कॉलोनी, धिरोई और लक्सयार गांव के आसपास दो गुलदार नजर आ रहे हैं। कई बार गुलदार लोगों पर हमले की कोशिश तक कर चुके हैं। डर से लोगों ने दिन ढलते ही सड़क तक पर निकलना बंद कर दिया है।
13 जनवरी की रात को दोनों गुलदारों ने बाइक से नागथात जा रहे नरेश जोशी पर मुंशी गांव के पास हमला करने की कोशिश की, जबकि 14 जनवरी को सरयाना गांव निवासी प्रीतम सिंह और 15 जनवरी को थात कॉलोनी निवासी मिजान वर्मा को भी गांव के पास गुलदार नजर आए। इससे लोगों में दहशत है। गुलदार के डर के चलते पशुपालकों ने चारा-पत्ती के लिए मवेशियों को जंगल तक पर ले जाना छोड़ दिया है। उधर इस संबंध में डीएफओ दीपचंद आर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।