फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड को मिला हरिद्वार का अलकनंदा होटल

उतराखंड को मिला हरिद्वार का अलकनंदा होटल

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड को मिला हरिद्वार का अलकनंदा होटल
उत्तराखंड को मिला हरिद्वार का अलकनंदा होटल
विज्ञापन

- सीएम बोले, परिवहन निगम से जुड़ा करार जल्द होगा फाइनल

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल यूपी से उत्तराखंड को मिल गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यायालय में सहमति दे दी है। लिहाजा अब अलकनंदा होटल राज्य सरकार के अधीन संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित किल वेस्ट मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से हरिद्वार में अलकनंदा होटल पर हक को लेकर राज्य सरकार का काफी समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया है। बताया कि यूपी सरकार अलकनंदा होटल को उत्तराखंड सरकार के सुपुर्द करने के लिए राजी हो गई है। इसके लिए यूपी सरकार ने बाकायदा कोर्ट में सहमति दी है। सीएम ने बताया कि परिवहन निगम से जुड़े एमओयू को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने सहमति दे दी है। परिसंपत्तियों के अन्य लंबित मामलों का निस्तारण भी जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed