{"_id":"5a5649284f1c1b40198b5e63","slug":"151560444119-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भाषण प्रतियोगिता में निकिता आर्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में निकिता आर्या प्रथम
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद सरस्वती महाराज की 156वीं जयंती समारोह के तहत जनपद स्तरीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में निकिता आर्या प्रथम रहीं। वहीं फुटबाल मैच में गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज ने जीत दर्ज की।
जनपद स्तरीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर की छात्रा निकिता आर्या प्रथम रही। जबकि भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय के छात्र राजेश कुमार द्वितीय और गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अंशु चौहान तृतीय रहे। प्रतिभागियों ने स्वामी दर्शनानंद का जीवन, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की उपादेयता और महर्षि दयानंद सरस्वती की राष्ट्र को देन निर्धारित विषयों पर विचार रखे। इस प्रतियोगिता में डा. सुशील कुमार त्यागी और आचार्य गोपीरमण झा निर्णायक रहे।
विज्ञापन
वहीं जनपद स्तीरय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग और गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के बीच हुआ। जिसमें गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की टीम ने गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग को 3-0 से पराजित कर दिया। इस प्रतियोगिता का फाइनल आज खेला जाएगा। इस अवसर पर संस्था के कुलपति डा. हरिगोपाल शास्त्री, संस्था के प्रधान योगेंद्र सिंह चौहान, मुख्याधिष्ठता क्षेत्रपाल सिंह और कुलसचिव डा. अजय कौशिक ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हेमंत तिवारी, प्रधानाचार्य असीम कुमार, देवकीनंदन शर्मा, सुरेशचरण पंत, श्रीकंठ शर्मा, राकेश कुमार, प्रभात कुमार, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, श्यामकांत, नवीन कांबोज, राकेश चंद्र भट्ट, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन