{"_id":"5a56484e4f1c1bd1178b5fb0","slug":"15156042241614-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को खुलेंगे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को खुलेंगे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी/नारायणबगड़। एक माह बंद रहने के बाद आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को खोल दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर में हर साल की भांति महाभिषेक कार्यक्रम और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला भी होगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी और सचिव गैणा सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर सुबह चारे बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। नवानी ने बताया कि इस दौरान भगवान आदिबदरी नाथ के श्रृंगार दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही पंचाग पूजा और पवित्र वसुधारा से जलकलश यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचेगी, जिसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे महाभिषेक समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। बताया कि 15 जनवरी को श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से महिला मंगल दलों के कार्यक्रम, 16 जनवरी को भजन और निबंध प्रतियोगिता, 17 जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताएं, 18 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 19 को बद्रीश भजन मंडली के कार्यक्रम और 20 को महाभिषेक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
दूसरी ओर नारायणबगड़ में 12 जनवरी से उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन पेयजल और वित्त मंत्री प्रकाश पंत करेंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और चमोली जिले के तीनों विधायक भी मौजूद रहेंगे। मेले में कलाकार बलराज नेगी विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही नारायबगड़ गौरव सम्मान भी मेले में दिया जाएगा।