फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व सैनिकों ने बांटे अनुभव, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिकों ने बांटे अनुभव, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 13 May 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने बांटे अनुभव, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सेना की 4-महार बटालियन का 72वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को चकराता रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने बहादुरी के किस्से सुनाकर पूरा माहौल को जोश से भर दिया। समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस मौके पर 9-महार बटालियन के सूबेदार मेजर और चमोली गढ़वाल से कैप्टन सुरेेंद्र रावत भी शामिल हुए। पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट (सेनि.) ने पूर्व सैनिकों को राज्य व केंद्र सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकार दी। समिति के अध्यक्ष हवलदार बलवीर सिंह (सेनि.) ने बटालियन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महार बोर्डस की स्थापना 8 मई 1948 को योल में ईस्ट पंजाब फ्रंटियर स्काउंट की पहली बटालियन के रूप में हुई थी। बटालियन ने 71 वर्षों के दौरान देश की सीमाओं की सजग पहरेदारी, आंतरिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति सेना के रूप में हर अनुकूल परिस्थिति में अपने साहस, कर्मठता और कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए बटालियन को कई वीरता पदक मिल चुके हैं। इनमें पांच वीर चक्र, दो शौर्य चक्र, दस सेना मेडल, दस विशिष्ट सेना मेडल, चार मेंशन इन डिस्पैच, 38 सेनाध्यक्ष प्रशंसापत्र, दो उपसेनाध्यक्ष प्रशंसापत्र और 52 जीओसी इन सी प्रशंसापत्र शामिल हैं। मंच का संचालन कैप्टन जय वीर रावत (सेनि.) ने किया। इस मौके पर कै सुजान सिंह (सेनि.), कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट (सेनि.), सूबेदार र्क्लक वाईडी शर्मा (सेनि.), हवलदार दिनेश गोदियाल (सेनि.), कैप्टन प्रकाश चंद (सेनि.), हवलदार परमिल कुमार (सेनि.), विनोद कुमार, प्रवीण सिंह (सेनि.), ऑनरेरी कैप्टन भगत सिंह राणा (सेनि.), ऑनरेरी कैप्टन कैलाश चंद (सेनि.), सूबे मेजर कमल सिंह (सेनि.) और उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed