{"_id":"5cd73372bdec2207254c8603","slug":"151557607282-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भारतीय वैश्य महासंघ का पांचवां युवक-युवती परिचय सम्मेलन 26 मई को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को दून क्लब में आयोजित महासंघ की बैठक में महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। समारोह ब्लेसिंग फॉर्म पथरीबाग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले वैश्य समाज के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनकी फोटो स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। संस्था की महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल और महामंत्री विवेक अग्रवाल ने बताया गया कि संस्था नेत्रदान, अंगदान और देहदान के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। बताया कि संस्था समाजसेवियों को भी सम्मानित करेगी।
बैठक में महावीर प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, मुकेश गर्ग, राजीव जैन, सुधीर गुप्ता, राकेश जैन, संजीव गुप्ता, विनीत जैन, देवेंद्र गोयल, वंदना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सीमा गोयल, सारिका, निधि, अरुण गोयल आदि मौजूद रहे।