फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज शुरू होगा मरोज पर्व का उल्लास

आज शुरू होगा मरोज पर्व का उल्लास

Wed, 10 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
आज शुरू होगा मरोज पर्व का उल्लास
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी/साहिया। जौनसार बावर में माघ के उल्लास की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कहीं आज (बुधवार) तो कहीं बृहस्पतिवार से पर्व की शुरुआत होगी। मरोज पर्व पर पूरा क्षेत्र मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध है।
अलग संस्कृति के लिए पहचान रखने वाले जौनसार बावर में माघ मास का खासा महत्व है। एक माह तक चलने वाले इस पर्व के दौरान पूरे माह पंचायती आंगन में लोक संस्कृति के रंग देखने को मिलते हैं। ढोल-दमाऊ की थाप पर तांदी, हारुल की जुगलबंदी जमती है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से दो से तीन दिन पहले क्षेत्र में पर्व की शुरुआत होती है। चकराता से आगे बावर इलाके में बुधवार से पर्व की शुरुआत होती है जबकि, चकराता से नीचे 11 जनवरी को पर्व की शुुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शुरू हुआ पर्व
जौनसार के अन्य गांव में जहां 10 जनवरी को पर्व की शुरुआत होगी। वहीं बावर, देवघार, सिलगा, बाणाधार, कयलू, खत में मंगलवार से पर्व की शुरुआत हो गई। सुबह के समय लोगों ने मंदिरों में जाकर देव आराधना की। देवता को खिचड़ी का भोग लगाया गया। जिसके बाद पंचायती आंगनों और घरों में बकरों को काटने का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed