{"_id":"5bca2f00bdec226974556ce9","slug":"151539976960-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
समाजवादी पार्टी ने दून के सभी नगर निकायों की सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। यह जानकारी शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी। इस दौरान नगर निगम दून के लिए जिलाध्यक्ष गुलफाम अली और ऋषिकेश नगर निगम के लिए मीना ग्रोवर ने दावेदारी पेश की। इसके अलावा दून नगर निगम के 60 वार्डों से करीब 130 लोगों ने पार्षद पद के लिए दावेदारी की। दावेदारों की सूची प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को भेजी गई है। बैठक में डॉ. एसएन सचान, महानगर अध्यक्ष पंकज जायसवाल, लियाकत अब्बासी, आलोक राय, अतुल यादव, सगीर मिर्जा आदि मौजूद रहे।