फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथी दांत तस्करी मामले में चार आरोपी तस्कर गिरफ्तार

हाथी दांत तस्करी मामले में चार आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
हाथी दांत तस्करी मामले में चार आरोपी तस्कर गिरफ्तार
हाथी दांत तस्करी मामले में चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिछले महीने देहरादून वन प्रभाग के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के सटे जंगल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हाथी और उसके दोनों दांत गायब होने की घटना का एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लच्छीवाला रेंज से दांतों को भी बरामद कर लिया है।
पिछले दिनों जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सटे जंगल में भारी भरकम हाथी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। उसके दोनों दांत गायब थे। जिसके बाद प्रमुख वन संरक्षक समेत तमाम आला अफसरों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया था। प्रकरण में अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हाथी दांत तस्करों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। टीम ने आरोपी सुलेमान व नूरदीन पुत्र फकीर अली निवासी सांकरी भानियावाला डोईवाला, इनाम पुत्र मुस्तफा निवासी शेरपुर थाना सहसपुर और हनीफ पुत्र भूरा निवासी बक्सरवाला भानियावाला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वन संरक्षक राहुल व डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि चारों आरोपी हाथी दांत तस्करों की निशानदेही पर लछीवाला रेंज में सौंग नदी के किनारे दोनों दांत बरामद कर लिए गए हैं। तस्करों ने दोनों दांतों को छह हिस्सों में काटकर बोरियों में बंद कर जमीन में दबा दिया था। वन संरक्षक राहुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हाथी दांत तस्करों ने खुलासा किया है कि जंगल में जानवरों को चराने के दौरान उन्होंने मृत हाथी देखा और रात में मौका पाकर दोनों दांत निकाल लिए। वन संरक्षक राहुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं उन्होंने और घटनाओं को अंजाम नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
हाथी दांत तस्करों की गिरफ्तारी में वन विभाग के एसडीओ बीबी मर्तोलिया, एसडीओ डॉ. यूएन गौड़, एसडीओ आदित्य डोभाल, वन दारोगा इंदर सिंह, राजन सिंह पुंडीर, वन आरक्षी बलवंत सिंह जंगपांगी, गुरमीत सिंह, अंकित सिंह, अंकुर शर्मा, श्याम सिंह के अलावा एसटीएफ के इंस्पेक्टर संदीप नेगी, सब इंस्पेक्टर आशुतोष राणा, पुलिसकर्मी वेद प्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।

-----
हाथी की मौत के कारणों का पता नहीं
एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने आरोपी हाथी दांत तस्करों को बेशक गिरफ्तार कर मृत हाथी के दांत बरामद कर लिए हों, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। वन संरक्षक राहुल का कहना है कि मृत हाथी का बिसरा सुरक्षित रख जांच पड़ताल के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। संस्थान की ओर से बिसरा रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे प्रथम दृष्टया लगता है कि हाथी की मौत बीमारी के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed