फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया भरपूर गढ़ का भ्रमण

एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया भरपूर गढ़ का भ्रमण

Sun, 07 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया भरपूर गढ़ का भ्रमण
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने 7 दिवसीय विशेष शिविर में ऐतिहासिक 52 गढ़ों में से एक भरपूर गढ़ का भ्रमण कर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान भरपूर गढ़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह सजवाण ने बताया कि भरपूर गढ़ की स्थापना लक्ष्मण सिंह सजवाण ने की थी। स्वयंसेवियों ने भरपूर गढ़ का प्राचीन कोठा, बंदी गृह व वट वृक्ष को भी देखा। इसी वृक्ष पर मुलजिमों को फांसी दी जाती थी। कोठे से गढ़पति अपना प्रशासन चलाते थे। ऐतिहासिक क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम प्रभारी डा. अशोक कुमार मैंदोला ने कहा कि स्वयं सेवियों को अपने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास का ज्ञान होना चाहिए। भ्रमण में अर्चना धपवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रावत सहित 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं शामिल थे। वहीं, जीआईसी हिंडोलाखाल का हाईस्कूल कनफोलाखाल डांडा में चल रहा शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर में 26 स्वयंसेवियों ने ग्राम पंचायत डांडा में स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए। इसके अलावा ग्रामीणों को लघु बचत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में बताया। एनएसएस की ओर से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी इंद्रेश पुरोहित व सुनीता शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed