{"_id":"5b08743a4f1c1bf66e8b48a5","slug":"151527280698-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासी
Updated Sat, 26 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। पानी की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। पानी की किल्लत झेल रहे लोगों में जल संस्थान के प्रति रोष बढ़ रहा है। वहीं जल संस्थान रोजाना करीब 200 टैंकरों के जरिये पानी उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है लेकिन, गल्ली मोहल्लों में पानी न पहुंचे के कारण लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
तमाम दावों के बावजूद कई दिन से शहर में बढ़ी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आमतौर पर दून के घरों में दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को पानी मिलता है, लेकिन इन दिनों पानी की कमी के चलते आधे घंटे ही सप्लाई हो पा रही है। जिससे कारण जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का दावा है कि पानी की किल्लत को दूर करने के लिए रोजाना हाथीबड़कला, विजय कॉलोनी, सालावाला गांव, वीके रतूड़ी मार्ग, लक्ष्मी रोड, मोहनी रोड, नेनी रोड, झंडा बाजार, आढ़त बाजार, पूर्वी पटेल नगर, पटेल नगर, भंडारी बाग, ईसी रोड आदि क्षेत्रों में करीब 200 टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाया जा रहा है।