{"_id":"5ae4df6d4f1c1b05418b6fd8","slug":"151524948845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे साल पाई सिविल सेवा परीक्षा में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे साल पाई सिविल सेवा परीक्षा में सफलता
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
मनीष जोशी ने लगातार दूसरे साल सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया 867वीं रैंक हासिल की है। इन दिनों वह हैदराबाद में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) का प्रशिक्षण ले रहे हैं। मनीष की लगातार कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।
मूलरूप से चकराता के अस्टार गांव और देहरादून में सरस्वती विहार, अजबपुर निवासी एआर जोशी के परिवार के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। देवबंद में पीएनबी के सीनियर मैनेजर एआर जोशी के बड़े बेटे मनीष जोशी ने लगातार दूसरे साल सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। मनीष वर्ष 2016 की सिविल सेवा परीक्षा में भी कामयाब हो चुके हैं, जिसके तहत वह आईआरएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। मनीष की 12वीं तक की शिक्षा सेंट थॉमस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की। इसी दौरान उनका चयन एक प्राइवेट कंपनी में 15 लाख रुपये के पैकेज पर हो गया, लेकिन वह सिविल सेवा में जाना चाहते थे। लिहाजा तैयारी में जुट गए। उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर यह कामयाबी हासिल की। मनीष की मां उर्मिला जोशी ने बताया कि वह इन दिनों हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं।