फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प दोहराया

समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प दोहराया

Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प दोहराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321 सी-1 के रजत जयंती वार्षिक अधिवेशन का रविवार को आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने अधिवेशन में शिरकत कर लायंस क्लब के कार्यों की सराहना की। इस दौरान क्लब सदस्यों ने समाज की बेहतरी के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया। अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को शगुन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अधिवेशन में क्लब की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष लायन अजय सिंघल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है। जो कि 210 देशों में करीब 14.50 लाख सदस्यों के माध्यम से स्वयं एकत्रित धन लगाकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है। संस्था ने मानव सेवा के क्षेत्र में 100 साल पूरे कर विश्व में नया इतिहास रच दिया है। साल 2017-18 में मंडल की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, सफाई अभियान, भूखों को भरपेट भोजन, डायबिटीज रोकथाम, आंखों के ऑपरेशन, एंबुलेंस व्यवस्था, दृष्टिहीनों के लिए हॉस्टल व्यवस्था, रोजगार प्रशिक्षण सहित कई सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया। इस दौरान दिव्यांगों को क्लब की ओर से व्हील चेयर भी वितरित किए गए। अधिवेशन में देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बड़ौत, शामली के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। संचालन अवतार कृष्ण और ऊषा चौधरी ने किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, प्रथम उप मंडलाध्यक्ष विनय मित्तल, द्वितीय उप मंडलाध्यक्ष लायन संजीव अग्रवाल, राकेश, गौरव गर्ग, राजीव गोयल, सुनिल बक्शी, माधुरी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed