फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 जनवरी तक कैंप में जमा होगा हाउस टैक्स

27 जनवरी तक कैंप में जमा होगा हाउस टैक्स

Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
27 जनवरी तक कैंप में जमा होगा हाउस टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वित्तीय साल के आखिर महीनों में हाउस टैक्स वसूली पर नगर निगम की नींद टूटी है। नगर निगम प्रशासन आज से हाउस टैक्स जमा करने के लिए हर वार्ड में कैंप लगाएगा। इसके बाद टैक्स जमा नहीं कराया तो बकायेदारों पर जुर्माना और आरसी काटने की कार्रवाई होगी। नगर निगम का वित्तीय साल में 20 करोड़ भवन कर वसूली का लक्ष्य है, लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और नगर निगम मात्र साढ़े सात करोड़ टैक्स वसूल पाया है। टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए नगर निगम प्रशासन पांच जनवरी से कैंप लगाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। कैंप में टैक्स जमा करने वालों को पिछले साल की रसीद लानी अनिवार्य होगी। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पूरे महीने में हर वार्ड में कैंप लगाया जाएगा।
--
पांच से 10 जनवरी तक यहां लगेंगे कैंप
पांच और छह जनवरी को वार्ड-16 में अमरीक हॉल रेसकोर्स, आठ जनवरी को वार्ड-28 के जुयाल मार्केट, सहस्त्रधारा चौक और वार्ड-8 के राजेंद्र नगर पार्क में स्ट्रीट नंबर चार, नौ जनवरी को वार्ड-60 में पंजाब एंड सिंध बैंक के पास, कौलागढ़, वार्ड-17 के नन्ही दुनिया स्कूल के पास और वार्ड दो के शिव मंदिर में कैंप लगेगा। वार्ड-17 का कैंप दूसरे दिन भी 10 जनवरी को नन्ही दुनिया स्कूल के पास लगाया जाएगा। 10 जनवरी को वार्ड-23 में कालूमल धर्मशाला, राजा रोड, वार्ड-छह में राजकीय विद्यालय डोभालवाला, वार्ड-31 में आनंदी लेगेसी अपार्टमेंट, हरिद्वार रोड में कैंप लगेगा।
विज्ञापन

--
12 से 18 जनवरी तक यहां लगेंगे कैंप
12 जनवरी को वार्ड-38 में रेसकोर्स रोड, पार्षद कार्यालय, वार्ड-42 में सरकुंडा देवी मंदिर और वार्ड-31 में उत्तरांचल कांप्लेक्स, रिस्पना पुल, वार्ड-2 में धोरणद्वार में डोभाल की दुकान के पास कैंप लगेगा। 15 जनवरी को वार्ड-39 में महावर गेस्ट हाउस, त्यागी रोड, वार्ड-21 में खुड़बुडा, वार्ड-54 में पटेल नगर गुरुद्वारा में कैंप लगेगा। 16 जनवरी को वार्ड-38 में बन्नू स्कूल, वार्ड-56 में शिव पार्वती मंदिर, वार्ड-24 में देवकी कांप्लेक्स, 17 जनवरी को वार्ड-54 में पटेल नगर गुरुद्वारा, वार्ड-56 में गुरुद्वारा सैयद मोहल्ला में कैंप लगेगा। 18 जनवरी को वार्ड-40 में शिव मंदिर मंडी, वार्ड-45 में कश्मीरी कालोनी, निरंजनपुर, वार्ड-33 और 34 में शिवालिक स्कूल, नेहरू कॉलोनी में कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
19 से 27 जनवरी तक यहां लगेंगे कैंप
19 जनवरी को वार्ड-7 में शिव मंदिर, विजय कॉलोनी, वार्ड-33 और 34 का कैंप शिवालिक स्कूल, नेहरू कॉलोनी में लगाया जाएगा। 20 जनवरी को वार्ड-45 में कश्मीरी कॉलोनी, निरंजनपुर, वार्ड-43 में रामलीला ग्राउंड, पटेल नगर, 22 जनवरी को वार्ड 41 में मीडो कांप्लेक्स, आढ़त बाजार, वार्ड-10 एवं 11 का लक्ष्मीनाराण मंदिर में कैंप लगेगा। 23 जनवरी को वार्ड-20 में पीरू की माडी, खुडबुड़ा, 25 जनवरी को वार्ड-45 में चमन विहार लक्ष्मी नारायण मंदिर, वार्ड-33 एवं 34 में नेहरू कॉलोनी, ब्लाक-1 पार्क में कैंप लगाया जाएगा। 26 जनवरी को वार्ड-33 एवं 34 का कैंप नेहरू कॉलोनी ब्लाक-1 पार्क, 27 जनवरी को वार्ड-27 का नगर निगम देहरादून कार्यालय में कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed