{"_id":"5a469cf14f1c1bc20a8b573c","slug":"151514577137-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर एमडीडीए का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर एमडीडीए का तोहफा
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) नए साल पर ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 और शहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम् ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करेगा। 15 जनवरी (मकर संक्रांति) से दोनों प्रोजेक्टों में एलआईजी के फ्लैट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण की योजनाओं की समीक्षा के बाद यह घोषणा की।
डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि अल्प आय वर्ग के लिए लोगों को आवास मुहैया कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। अधिक से अधिक लोगों के आवास का सपना साकार करने के लिए प्राधिकरण नए साल पर नए प्रोजेक्ट शुरू करेगा। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की समीक्षा में उन्होंने कहा कि भवनों की गुणवत्ता, लागत का खास ध्यान रखा जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में 144 एलआईजी फ्लैट तैयार हो चुके हैं। सहस्त्रधारा स्थित परियोजना आलयम् में 80 एलआईजी भवन निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर 15 जनवरी से दोनों प्रोजेक्ट में बुकिंग खोल दी जाएगी। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन चंद्र सूंठा, अनुसचिव अनुजा सिंह, सहायक अभियंता अतुल गुप्ता मौजूद थे।
--
इन बैंकों से मिलेगा फार्म
दोनों प्रोजेक्ट में एलआईजी के लिए बैंक आफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक और एक्सिस बैंक से पंजीकरण फार्म उपलब्ध होंगे। कीमत दो सौ रुपये होगी। पूरे प्रदेश में इन बैंकों के ब्रांचों में फार्म मिलेंगे। जिला मुख्यालयों में भी दोनों प्रोजेक्ट के फार्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
--
आवेदन ज्यादा होने पर लाटरी से होगा आवंटन
दोनों प्रोजेक्टों में एक महीने तक बुकिंग खुली रहेगी। दोनों प्रोजेक्ट में कुल फ्लैट की तुलना में आवेदन अधिक होने पर लाटरी से आवंटन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्राधिकरण ने फ्लैट की कीमत अभी घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि कीमत 20 लाख रुपये प्रति फ्लैट हो सकती है।
--
इतना होगा एरिया
एलआईजी फ्लैट का एरिया 50 वर्ग मीटर होगा। इसमें एक कमरा, एक लिविंग रूम, एक किचन और बाथरूम के अलावा एक बालकनी होगी।