{"_id":"5a3977304f1c1ba12d8b9b5b","slug":"151513715504-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-निकाय चुनाव में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-निकाय चुनाव में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला : गोयल
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला : गोयल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भाजपा महानगर मंडल कार्यालय में मंगलवार को भाजपा आजीवन सहयोग निधि की बैठक हुई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा की जीत का सिलसिला 2018 में होने वाले उत्तराखंड के नगर निकाय चुनावों में भी जारी रहेगा। इसके अलावा उन्हाेंने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भव्य तरीके से मनाने की जानकारी दी। आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शिरकत करेंगे।
बैठक के दौरान विनय गोयल ने आजीवन सहयोग निधि को मिले पांच करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि आधुनिकीकरण के इस युग में पार्टी कार्यालयों को भी आधुनिक संसाधन युक्त बनाना है। इसके लिए अधिक सहयोग निधि की जरूरत है। इस मौके पर कैंट विधायक हरबंश कपूर, मेयर विनोद चमोली, मसूरी विधायक गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संगठन द्वारा दिए लक्ष्य को पूरा करने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल, पुनीत मित्तल, विवेकानंद खंडूरी, विनोद उनियाल, डॉ. आदित्य कुमार, दिनेश रावत रवींद्र कटारिया, सीताराम भट्ट, संदीप मुखर्जी, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आनंद प्रकाश नौटियाल समेत देहरादून में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महानगर पदाधिकारी, महानगर के मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।