फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में गढ़वाल विवि श्रीनगर का दबदबा

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में गढ़वाल विवि श्रीनगर का दबदबा

Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में गढ़वाल विवि श्रीनगर का दबदबा

विज्ञापन
श्रीनगर। बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर विभिन्न आयु वर्ग में ओवर ऑल चैंपियन रहा। गढ़वाल विवि के योग विषय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों की टीम पर दबदबा कायम रखा।

स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलूरू में एक से 3 जनवरी तक राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमेें राज्य स्तर पर चयनित गढ़वाल विवि की टीम ने ओपन वर्ग और विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 25 राज्यों और 8 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि श्रीनगर की टीम ने 15-24 और 24 से ऊपर आयु वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। 15-24 आयु महिला वर्ग में अर्चना, हेमलता व अनामिका और पुरुष वर्ग में हरीश, संजय व प्रवीण शामिल थे। जबकि 24 से ऊपर महिला वर्ग में दीपिका व अर्चना (योग विभाग गढ़वाल विवि) एवं चित्रा (योग विभाग उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार) और पुरुष वर्ग में कुशाल व आशुतोष (गढ़वाल विवि) व वीरेन (उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार) शामिल थे। राज्य योग ओलंपियाड के समन्वयक डा. विनोद नौटियाल और महिला प्रशिक्षक डा. रजनी नौटियाल ने बताया कि दोनों आयु वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल करने पर गढ़वाल विवि की टीम विभिन्न आयु वर्ग की ओवर ऑल चैंपियन घोषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed