{"_id":"5a4e5f594f1c1bc20a8b67e6","slug":"151508582717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर महिला थाना ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर महिला थाना ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप श्रीनगर महिला थाना के नाम रही। फाइनल मुकाबले में श्रीनगर महिला थाना टीम ने रुद्रप्रयाग पुलिस को हराया। विजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विकास के नाम रहा।
खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 जनवरी से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को श्रीनगर महिला थाना टीम व रुद्रप्रयाग पुलिस के बीच खेला गया। श्रीकोट शनिमंदिर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीनगर महिला थाना टीम ने रुद्रप्रयाग पुलिस को 3-1 से हराया। विजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शैली व उपविजेता टीम को जगदीश नेगी की ओर से नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में जगदीश चौहान, दीपक रतूड़ी व प्रवीण कुमार रहे। प्रतियोगिता आयोजक संजय कुमार फौजी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चौहान, नरेश नौटियाल, सुनील सोनी, बृजमोहन मेवाड़, सुशील बिष्ट, विनय किमोठी, प्रदीप रावत, विपिन नौटियाल, गिरीश पैन्यूली व विनय किमोठी आदि मौजूद थे।