फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किणजाणी ने खन्नी एकादश को 60 रनों से हराया

किणजाणी ने खन्नी एकादश को 60 रनों से हराया

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
किणजाणी ने खन्नी एकादश को 60 रनों से हराया

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला के ज्वालामुखी खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट क्लब किणजाणी ने खन्नी एकादश को 60 रनों से हराया। बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व सैनिक सर्वेश्वर प्रसाद थपलियाल ने किया।
टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब किणजाणी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 150 रन बनाए। खन्नी एकादश की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और पूरी टीम निर्धारित ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। किणजाणी की ओर से 55 रन बनाने वाले खिलाड़ी मनीष मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विजय प्रसाद थपलियाल, चंद्रकांत, महादेव भट्ट, दिनेश, हेमंत थपलियाल, अमरीश, वासुदेव प्रसाद और शांति प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पटियालधार की टीम ने जीता मैच
पोखरी। पत्रकार सूर्यकांत पुरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अमरनाथ इलेवन और क्रिकेट क्लब पटियालधार के बीच मैच हुआ, जिसमें पटियालधार की टीम ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ उम्मीदें ग्रुप के संस्थापक मनोज बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीतकर अमरनाथ इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पटियालधार की टीम ने 15 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में अमरनाथ इलेवन की टीम आठ ओवर में 40 रन ही बना पाई। इस मौके पर बदरी सिंह रावत, मुकेश राणा, जगदंबा पुरी, जितेंद्र रावत, हरेंद्र बिष्ट, कमल सिंह रावत और बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed