फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंदिर के धर्मशाला के बजट से दूसरे गांव में बना दिया रामलीला मंच

मंदिर के धर्मशाला के बजट से दूसरे गांव में बना दिया रामलीला मंच

Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के धर्मशाला के बजट से दूसरे गांव में बना दिया रामलीला मंच

विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी ब्लाक के सतूड़ गांव के कार्तिक स्वामी मंदिर में धर्मशाला निर्माण के लिए मिली धनराशि से कार्यदायी संस्था ने रामलीला मंच का निर्माण कर दिया। निर्माण कार्य भी गांव से तीन किमी दूर आली गांव में किया गया है। अब सतूड़ गांव के ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने डीएम से निर्माण कार्यों के जांच की मांग उठाई।
वर्ष 2015-16 में जिला योजना से पर्यटन विभाग की ओर से कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके लिए एससीपी (स्पेशल कंपोनेंट प्लान) से पांच लाख की धनराशि स्वीकृत हुई। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया। धर्मशाला का निर्माण मंदिर परिसर में होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने मंदिर से तीन किमी दूर आली गांव के रामलीला मैदान में रामलीला मंच का निर्माण कर दिया। जब निर्माण कार्य चल रहा था, तब ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे ही मंच के सामने योजना का नाम कार्तिक स्वामी तोक में धर्मशाला निर्माण कार्य लिखा गया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पर्यटन विभाग और जिलाधिकारी से कर निर्माण कार्य के जांच की मांग उठाई। सतूड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में धार्मिक स्थलों का विकास कैसे होगा।
विज्ञापन


कोट
कार्तिक स्वामी मंदिर के लिए धर्मशाला का निर्माण हुआ है। इसका निर्माण किस जगह पर हुआ है, उसे दिखवाया जाएगा। यदि गलत जगह पर धर्मशाला का निर्माण हुआ है तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एसएस यादव, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में धर्मशाला का निर्माण हुआ है। यह सही है कि निर्माण कार्य निर्धारित स्थल से अन्यत्र किया गया है। इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, इसकी जांच की जा रही है। - जेपी थपलियाल, ईई, सिंचाई विभाग, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed