{"_id":"5a4bb6aa4f1c1b44198b472b","slug":"151491157013-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरोखोमा के ग्रामीणों को यातयात सुविधा मिलने की आस जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरोखोमा के ग्रामीणों को यातयात सुविधा मिलने की आस जगी
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर के समीप सिरोखोमा, सैंटुणा और मवांण गांव के ग्रामीणों को यातायात सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को एसडीएम (सदर) परमानंद राम ने निर्माण के लिए प्रस्तावित गोपेश्वर-बैतरणी-सिरोखोमा-सैंटुणा-बैरागना मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग का निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
छह किमी गोपेश्वर-बैतरणी-सिरोखोमा-सैंटुणा-बैरागना सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2013 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। साथ ही गोपेश्वर-सिरोखोमा हल्का मोटर मार्ग को वर्ष 1999 में निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली थी, लेकिन आज तक दोनों मार्गों पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को एसडीएम परमानंद राम ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए उपयोग में आने वाली वन व नाप भूमि की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। ग्रामीण होशियार सिंह महिपाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, सुरेंद्र सिंह घरिया, जीत सिंह और प्रशांत डिमरी ने कहा कि सिरोखोमा में अनुसूचित जनजाति के ग्रामीण रहते हैं जो आज भी गंतव्य तक जाने के लिए मीलों पैदल चल रहे हैं। इस मौके पर लोनिवि के ईई धन सिंह रावत, ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, किशोरी प्रसाद डिमरी, उदय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंगली देवी, पदमेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जोत सिंह, जीत सिंह, केशर सिंह और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।