{"_id":"5a4a6f754f1c1b6e468bdb32","slug":"15148278037-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर के पर्यटक और श्रद्धालु नववर्ष पर हरिद्वार पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर के पर्यटक और श्रद्धालु नववर्ष पर हरिद्वार पहुंचे
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नववर्ष मनाने के लिए देश के विभिन्न भागों से पर्यटक और श्रद्धालुओं की पंचपुरी के सभी मंदिरों में भीड़ लगी रही। कोहरे और भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अनेक गंगा घाटों पर नववर्ष पर स्नान भी किया। पूर्णिमा स्नान मंगलवार को होगा।
पर्यटकों की भीड़ से राजमार्ग सहित नगर के अनेक मार्गों पर जाम भी लगे। खासतौर से एनसीआर और चंडीगढ़ से भारी भीड़ नया साल मनाने धर्मनगरी पहुंची। हरकी पैड़ी के बाद श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा आकर्षण मंसादेवी, चंडीदेवी, वन स्थित सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी तथा मायादेवी रहे। कनखल के भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भी दिन भर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। पर्यटकों ने निकटवर्ती चीला जाकर वन क्षेत्र का भी आनंद लूटा। सुरेश्वरी देवी के वन मार्ग पर भी जानवरों का अवलोकन करने के लिए पर्यटक पहुंचे। पंचपुरी के बाजारों में दिन भर खासी भीड़ जुटी रही। चूंकि शनिवार और रविवार के अवकाश के साथ -साथ एनसीआर में नववर्ष का भी अवकाश होने से यहां खासी भीड़ रही। मंगलवार को पौष पूर्णिमा तथा माघ स्नान हैं। ऐसे में श्रद्धालु और पर्यटक सवेरे डुबकी लगाकर अपने घरों को लौटेंगे।