फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठेली, खोखा लघु व्यापारियों के समर्थन में धरने पर उतरे लोग

ठेली, खोखा लघु व्यापारियों के समर्थन में धरने पर उतरे लोग

Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ठेली, खोखा लघु व्यापारियों के समर्थन में धरने पर उतरे लोग

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम की ओर से शहर के खड़खड़ी भूपतवाला में ठेली, खोखा हटाने के विरोध में कारोबारियों के साथ अन्य लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कारोबारियों के साथ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं के इशारे पर गरीब असहाय, निर्धन परिवारों का गुजर बसर कर रहे ठेली वालों को हटाया जा रहा है। ठेली वालों के समर्थन में शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप व ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने लघु व्यापारियों को हटाने का विरोध करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अनुज गुप्ता ने कहा कि ठेली यूनियन कमेटी किसी भी सूरत में लघु व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। कुछ नेता लगातार साजिश के तहत रोजी रोटी कमा रहे ठेली, खोखा, पटरी लघु व्यापारियों को हटाने की कोशिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक मूर्ति भट्ट एवं तरुण नैयर ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे नेताओं का खुलकर विरोध किया जाएगा। ठेलियों को गलत तरीके से दबाव बनाकर हटाया जा रहा है जो कि किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। लघु व्यापारी सड़कों से अलग हटकर अपनी ठेलियों पर फल सब्जी की बिक्री करते है लेकिन कुछ नेता दबंगई दिखाकर लघु व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। लघु व्यापारियों के समर्थन में अन्य लोगों ने भी ठेलियों को हटाने का विरोध किया। व्यापारी अजय अरोड़ा, पंकज सुखीजा ने कहा कि नगर निगम को हाथ ठेली लघु व्यापारियों को हटाने से पहले विकल्प देना चाहिए । प्रदर्शनकारियों में शिव कुमार कश्यप, पंकज सुखीजा, हरि सिंह, नत्थूलाल, रविंद्र कश्यप, राजू काला, धर्मवीर, सुभाष कुमार, सुभाष, मुकेश, अतुल, दिनेश कुमार, रामदास, अमरपाल, राजीव तोमर, सुखवीर सिंह, रविंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed