{"_id":"5a4a6e8e4f1c1b0e788b602e","slug":"151482757220-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यसमिति में छाई रही सहयोग निधि, सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यसमिति में छाई रही सहयोग निधि, सरकार की उपलब्धियां
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में आजीवन सहयोग निधि ही छाई रही। त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियां, केरल में पार्टी का सहयोग निधि में शानदार प्रदर्शन, निकाय चुनाव पर फोकस करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन हुआ। जीरो टोलरेंस, गुजरात और हिमाचल की जीत पर भाजपाइयों का सीना फूला रहा।
ज्वालपुर क्षेत्र के एक विवाह मंडल में सोमवार सुबह शुरू हुई कार्यसमिति की शुरुआत दीप प्रवज्जलन और वंदे मातरम के साथ हुई। कार्यसमिति में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सरकार की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। आह्वान किया कि हर बूथ तक पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि पूरे प्रदेश से 25 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हरिद्वार के आठ करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने में हर कार्यकर्ता को जुटना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा देश की नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है, यह सब श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, गोलवलकर जैसे समर्पित शख्सियतों की बदौलत ही हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने भी हरिद्वार की गलियों में नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्रचार किया था और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियों, जीरो टोलरेंस, एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने पर भी प्रकाश डाला।
बोले कि केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी बड़े लक्ष्य को छुआ है। दूसरे सत्र में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गुजरात हिमाचल चुनाव की जीत के बाद नगर निकाय चुनाव में भी भगवा फहराना है, इसके लिए जी जान से जुट जाए। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने भी पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान एवं संचालन महामंत्री विकास तिवारी, जिला महामंत्री अमन त्यागी ने किया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यसमिति में विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक संजय गुप्ता, विधायक सुरेश राठौर, विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर मनोज गर्ग, सुबोध राकेश, श्यामवीर सैनी, चेयरमैन रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अनिल अरोड़ा, देवी सिंह, अन्नू कक्कड़, राजेंद्र नाथ, रीता चमोली, जितेंद्र चौधरी, अजय सैनी, कुलदीप गुप्ता, अनिरुद्ध भाटी, चतरसेन, चंद्रकिरण सिंह, विनीत जौली, राजीव भट्ट, आदित्य नागर, सागर गोयल, गौरव शर्मा, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र निगम, विनोद चौहान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।