फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

Sun, 31 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
श्रीनगर। अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे चौरासवासियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। विधायक विनोद कंडारी के आश्वासन के बाद लोगों ने यह फैसला लिया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 28 जनवरी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ तो पुन: जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास पुल से पुराने मार्ग को जोड़ने और चौरास लिंक सड़क की मांग को लेकर चौरासवासी 28 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। विधायक ने उन्हें बताया कि पुल से पुराने मार्ग को जोड़ने के लिए गढ़वाल विवि के अधिकारियों के साथ बैठक को चुकी है। विवि दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए सड़क निर्माण की एनओसी देने को तैयार है। निवर्तमान कुलपति ने भी इस पर सहमति जताई थी, लेकिन उनके कार्यमुक्त होने की वजह से विवि के अधिकारियों को उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, पुल से चौरास लिंक सड़क के लिए शासन में 29 दिसंबर को वार्ता हुई है। इसके लिए लगभग नौ करोड़ रुपये का आगणन बनाया गया है। लगभग 80 फीसदी कागजी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आपदा से क्षतिग्रस्त स्टेडियम की मरम्मत के बाद इसके बाहर से चौपहिया वाहनों के आवागमन लायक सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष कमलेश थपलियाल और शैलेश मलासी ने बताया कि विधायक के मौखिक आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. उत्तम भंडारी, ग्राम प्रधान मढ़ी जयकृष्ण भट्ट, प्रधान सुपाणा लखपत सिंह, प्रधान मंगसू राजाराम बहुगुणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बत्र्वाल और केशवानंद बहुगुणा, डॉ. प्रताप भंडारी, नरेंद्र भंडारी, मनोरमा, मधु, सुनीता और पुष्पा रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed