फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह दिनों के भीतर गोपेश्वर-पोखरी सड़क हुई सुचारु, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

छह दिनों के भीतर गोपेश्वर-पोखरी सड़क हुई सुचारु, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sun, 31 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
छह दिनों के भीतर गोपेश्वर-पोखरी सड़क हुई सुचारु, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन

गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर आखिरकार वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त दस मीटर मार्ग को छह दिनों में दुरुस्त कर सुचारु कर दिया। हालांकि मार्ग पर अभी तक सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो पा रही है। यहां आवाजाही शुरू होने पर पोखरी, हापला घाटी, दशोली और नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मार्ग सुचारु होने से ग्रामीणों को 21 किमी अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

25 दिसंबर को घुड़साल के समीप गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग करीब पांच मीटर क्षतिग्रस्त हो गया था और धीरे-धीरे यह दस मीटर तक टूट गया था। एडीबी ने बजट न होने का हवाला देते हुए सड़क सुधारीकरण कार्य से हाथ खड़े कर दिए थे। अमर उजाला ने 26 दिसंबर को इस संबंध में ‘सड़क टूटी, 100 गांवों का संपर्क कटा’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने लोनिवि के अधिकारियों को विधायक निधि व विभागीय मद से सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। 26 दिसंबर से लोनिवि के सहायक अभियंता डीसी नौटियाल ने मजदूरों से सड़क सुधारीकरण काम शुरू करवाया और 30 दिसंबर तक सड़क दुरुस्त कर देर शाम को यहां छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी। लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने बताया कि चट्टानी भाग होने के कारण यहां सड़क सुचारु करने में दिक्कतें आई थीं। हिल कटिंग कर करीब दस मीटर तक सड़क के क्षतिग्रस्त भाग पर दीवार बना दी गई है। इसके बाद सड़क सुचारु हो पाई। मार्ग सुचारु होने पर पोखरी, हापला घाटी, दशोली और नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने अमर उजाला और विधायक का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed