{"_id":"5a47fc4a4f1c1b0b788b5b62","slug":"15146672462-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। नए साल पर जगह-जगह धमाल मचाने के लिए पार्टी की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर नशा कर हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारियां कर ली हैं। नशे में तेज वाहन चलाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। एल्कोमीटर से ऐसे लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस सभी प्रमुख सड़कों पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाएगी। गली-मोहल्लों में होने वाली पार्टियों में भी हुड़दंग न मचे इसके लिए भी पुलिस तैयार है। पुलिस ने होटलों और रेस्टारेंट स्वामियों को भी शराब न पिलाने के संबंध में हिदायत दी है। पर्यटक स्थलों पर भी खास नजर रखी जाएगी।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया बॉर्डर पर भी सख्त चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही नए साल के जश्न पर नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से जोश में होश न खोने की अपील की है।