{"_id":"5a47bf5e4f1c1b0a788b5b03","slug":"151465164915-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक सवार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक सवार लापता
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार के समीप एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे धौली गंगा में जा गिरी। हादसे में चालक कार के साथ ही नदी में गिर गया, जबकि कार से छिटक जाने के कारण दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। नदी में बहे व्यक्ति का देर शाम तक पता नहीं चल पाया।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तपोवन की ओर से एक कार जोशीमठ जा रही थी। कार में इंद्रमणि मैंदोली, निवासी घाट (चमोली) और उमाकांत उनियाल (28) पुत्र रमाकांत उनियाल, निवासी सुनील, जोशीमठ सवार थे। कार उमाकांत चला रहा था कि अचानक सलधार के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे धौली गंगा में जा गिरी। इंद्रमणि कार से छिटककर एक पत्थर पर अटक गया, जिससे उसे हल्की चोटें आईं, जबकि उमाकांत वाहन के साथ नदी में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ थाने से थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उमाकांत की नदी में खोज की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इंद्रमणि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया किया।