{"_id":"5a47be674f1c1b0d698c5097","slug":"151465140310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलकोट और खेत गधेरा की बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलकोट और खेत गधेरा की बीच होगा फाइनल मुकाबला
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में देवलकोट की टीम ने राइंका आदिबदरी और दूसरे सेमीफाइनल में खेत गदेरा की टीम ने खेती की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देवलकोट की टीम ने टॉस जीतकर रवि के 46 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइंका आदिबदरी की टीम 16वें ओवर में 90 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में खेत गदेरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेती की टीम 18 ओवर में 77 रन पर ही आउट हो गई। देवलकोट के रवि और खेत गदेरा के नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर, धर्मेंद्र नेगी और बिंदी लाल आदि मौजूद थे।
सारकोट की टीम ने जीता टूर्नामेंट
गैरसैंण। गैरसैंण स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से राज्य स्तरीय सूबेदार जमन सिंह फनियाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सारकोट और गैरसैंण एकादश कमेटी के बीच खेला गया, जिसमें सारकोट की टीम विजय रही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, जगमोहन कठैत, पुष्कर सिंह रावत और जगदीश प्रसाद ढौडियाल आदि मौजूद थे।