फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उद्देश्य से भटका विंटरलाइन कार्निवाल

उद्देश्य से भटका विंटरलाइन कार्निवाल

Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
उद्देश्य से भटका विंटरलाइन कार्निवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयोजित मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल अपने उद्देश्य से पूरी तरह भटक गया है। कार्निवाल के तहत आयोजित कार्यक्रमों में पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। अव्यवस्था का आलम यह है कि मसूरी पहुंचने के बावजूद पर्यटकों को पता नहीं है चल पा रहा है कि यहां कोई कार्निवाल चल रहा है। इसकी तस्दीक इससे होती है कि मंगलवार शाम मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जब विकास होटल के समीप लगे पंडाल में पर्यटकों की संख्या जाननी चाही तो केवल तीन लोगों ने हाथ उठाए। इस पर विधायक को कहना पड़ा कि हो सकता है कि आगे के कार्यक्रमों में पर्यटकों की संख्या बढ़े।
25 दिसंबर से शुरू हुए मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल में अभी तक ज्यादातर स्थानीय निवासी ही नजर आ रहे हैं। जबकि, आयोजन उद्देश्य बाहरी पर्यटकों को यहां खींचना था। पटियाला से आए पर्यटक सेतन ने बताया की मसूरी पहुंचने पर कहीं से भी उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि सजावट देखकर ऐसा लग रहा है कि नए साल के लिए मसूरी को सजाया गया है। दिल्ली से विकास बत्रा बताते हैं कि पर्यटन विभाग की तरफ से लाउड स्पीकर के जरिये कुछ घोषणा तो की जा रही है, मगर वह पूरी तरह साफ नहीं है। यहां पहुंचने पर भी उन्हें कार्यक्रम से संबंधित कोई ब्रोशर तक नहीं मिला। पर्यटकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए और अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को पता चले।
विज्ञापन

--
स्थानीय लोग भी जता रहे नाराजगी
स्थानीय निवासी इस बात से नाराज हैं कि कार्निवाल के लिए माल रोड को तो सजा दिया गया, लेकिन अन्य क्षेत्रों में कोई कार्य नहीं किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि माल रोड पर लोनिवि ने पैच वर्क कर दिया गया है, लेकिन घंटाघर और पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के पास गड्ढे जस के तस हैं। व्यवसायी मनीष कुकसाल कहते हैं कि कार्निवाल में सिर्फ धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रीन चौक पर एक छोटा सा मंच लगाया गया है। कार्निवल के दौरान जहां दिनभर कार्यक्रम होने थे, वे मंच खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विंटरलाइन कार्निवाल के लिए मसूरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्निवाल से पहले ब्रोशर भी बंटवाए गए। जहां कोई कार्य छूट गया है, वहां भी विभाग को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

-मीनाक्षी पटवाल, एसडीएम, मसूरी
--
गढ़वाली झुमैलो की प्रस्तुति
विंटरलाइन कार्निवाल के तहत बुधवार को माल रोड स्थित शहीद स्थल पर सांस्कृतिक लोग नृत्य प्रस्तुत किए गए। संस्कृति विभाग की ओर से पूनम सती ने लोक नृत्य और प्रोमिला नेगी एवं लीला कंडारी के ग्रुप ने गढ़वाली झुमैलो की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से होटल गढ़वाल टैरेस पर रोलर स्केटिंग एवं रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को मनोरमा के शास्त्रीय नृत्य के बाद लोकनृत्य कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जादूगर का शो हुआ। अंत में पर्वतीय बिगुल सांस्कृतिक संस्था की ओर से उत्तराखंड के नामी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed