फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मारपीट के ओरोपी सात छात्र नेता पुल के पिलर में बैठे

मारपीट के ओरोपी सात छात्र नेता पुल के पिलर में बैठे

Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के ओरोपी सात छात्र नेता पुल के पिलर में बैठे

विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास मोटर पुल के मुद्दे पर छात्रों और लोनिवि अधिकारियों का विवाद बुधवार को तूल पकड़ गया है। मारपीट के आरोपी छात्र नेता पुल के पिलर पर बैठे रहे। एसएसपी ने छात्रों को समझाते हुए पिलर से उतरने को कहा, लेकिन छात्र नहीं माने। कोई भी उन तक नहीं पहुंच पाए, इसके लिए छात्रों ने रैलिंग के अस्थायी मार्ग को भी हटा दिया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए जल पुलिस को नदी में उतार दिया है। इधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
चौरास मोटर पुल से संपर्क मार्ग के मुद्दे पर मंगलवार को बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं, लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधिकारियों और ठेकेदार के कर्मियों की बहस मारपीट में बदल गई। मामले में लोनिवि अधिकारियों द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष और सचिव सहित सात छात्र नेताओं व अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, बलवा, गाली गलौच और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद से आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, पुष्पेंद्र पंवार, दीपक सजवाण, रामप्रकाश उर्फ नीरज रैम्स और शिवकांत कंडारी पुल के डेक के नीचे एक पिलर पर बैठे हुए हैं। बुधवार को मौके पर पहुंचे एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी, एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र पिलर से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन

इधर, पुलिस की मौजूदगी में लोनिवि अधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में चार पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई है। दरअसल लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने हंगामे को देखते हुए पीएसी की मांग की थी, जिस पर कोतवाली और श्रीकोट चौकी से सिपाही मौके पर भेजे गए थे। कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर धाराओं में आरोपित छात्रों की गिरफ्तारी तय
श्रीनगर। अधिकारियों के साथ मारपीट के आरोपी छात्रों के साथ पुलिस-प्रशासन नरमी बरतने के मूड में नहीं है। इस मामले में पिलर में बैठे छात्रों के अलावा विकास कठैत व राम प्रसाद पर भी केस दर्ज है। छात्रों की ओर से माफी मांगने आए लोगों से एसएसपी पौड़ी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि उन पर गंभीर धाराएं आरोपित हैं। उनकी गिरफ्तारी तय है। उन्होंने पैरवी करने आए लोगों से कहा कि पिलर में बैठे छात्रों को समझाएं कि वह नीचे उतर आएं। मारपीट का शिकार बने अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने भी साफ कह दिया कि यदि सिर्फ अपशब्द बोले होते, तो माफ किया जा सकता था, लेकिन छात्रों ने तमाम हद तोड़ते हुए लात-घूंसों से मारा। ब्यूरो

समर्थन में छात्रों का धरना
श्रीनगर। पिलर में बैठे छात्रों के समर्थन में बिड़ला परिसर के छात्रसंघ और कुछ अन्य छात्रों ने नदी किनारे धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शन में संजय बिष्ट व मंजीत रावत आदि शामिल थे।

काम बंद होने से चालू होने की डेट खिसकी
श्रीनगर। छात्रों के विरोध से चौरास निवासियों को धक्का लगा है। चौरासवासी पुल पर मोटर-गाड़ी चलने की इंतजारी कर रहे हैं। हालांकि अभी संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके लिए चौरासवासियों का आज से धरना प्रस्तावित है। लेकिन मंगलवार की घटना के बाद काम बंद है। जिससे पुल के चालू होने की तिथि स्वत: आगे खिसक गई है।


लोनिवि में कार्य बहिष्कार
श्रीनगर। लोनिवि अधिकारियों पर मारपीट के विरोध में लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आंदोलन के चलते लोनिवि में कामकाज ठप रहा। शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed