{"_id":"5a43caec4f1c1bce408bf84b","slug":"15143924608-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड क्रांति मोर्चा ने दिया आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड क्रांति मोर्चा ने दिया आंदोलन को समर्थन
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। 12 दिसंबर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति मोर्चा ने समर्थन दिया। धरना स्थल पहुंचे क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि मोर्चा का गठन ही गैरसैंण राजधानी के लिए किया गया है। उन्होंने आंदोलन तेज करने पर सहमति जताई।
बुधवार को पौड़ी के सतपुली से गैरसैंण पहुंचे उत्तराखंड क्रांति मोर्चा के संयोजक तीरथ सिंह राही ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के पक्ष में लोग लामबंद होने लगे हैं। देहरादून, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर सहित कई स्थानों पर लोगों ने गैरसैंण राजधानी के लिए आंदोलन किया है। ऐसे में अब पूरे प्रदेश में गैरसैंण राजधानी के आंदोलन को शुरू करने की जरूरत है। धरना देने वालों में क्रांति मोर्चा के संजय बुड़ाकोटी (ऋषिकेश), जमन सिंह कपकोट (बागेश्वर), सुरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात सुंदरियाल, मुनीष खुगशाल और कुलदीप नेगी सहित महिला मंगल दल के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन