{"_id":"5a43cae54f1c1b001c8bb393","slug":"15143924532-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग और देवाल के विद्यालयों में आयोजित हुआ बालिका अभिप्रेरण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग और देवाल के विद्यालयों में आयोजित हुआ बालिका अभिप्रेरण शिविर
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग के जीआईसी कनखुल, जीजीआईसी कर्णप्रयाग और आदर्श विद्यालय जीआईसी बोरागाड़ में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में बालिका शिक्षा, आत्म सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों की जानकारियां दी गईं।
जीआईसी कनखुल में आयोजित शिविर में छात्राओं की महिला सुरक्षा कार्यक्रमों की सार्थकता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रंजना कंडवाल प्रथम और स्वच्छ भारत मिशन विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में साक्षी कंडवाल अव्वल रहीं। एएनएम रुकमा कंडवाल ने छात्राओं को स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा संगीता रतूड़ी ने करियर काउंसिलिंग की जानकारियां दीं। वहीं जीजीआईसी कर्णप्रयाग में शिक्षिकाओं ने छात्राओं को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रवक्ता निमिलिता नेगी, पीटीए अध्यक्ष भारती मिंगवाल, अनूसूया लाल, सुमन कठैत और अर्चना कोठियाल आदि मौजूद थे। देवाल के जीआईसी बोरागाड़ में बालिका शिक्षा और कैरियर काउंसलिंग की जानकारियां दीं। इस मौके पर बीडीओ विक्रम लाल शाह, आरसी बहु्गुणा, पार सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, खिलाफ सिंह, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।
छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल
कर्णप्रयाग। जीआईसी नंदासैंण में रमसा के तहत आयोजित बालिका अभिप्रेरण कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। इसके साथ ही उनमें होने वाले शारीरिक परिवर्तनों और यातायात के नियम आदि विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी ने कहा कि बालिकाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित कर लाभान्वित किया जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के अभाव में बेटियों को अपेक्षित मुकाम नहीं मिल पाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमएम सेमवाल, हरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौधरी और आशा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।