फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संस्कृत विवि में छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर जड़ा ताला

संस्कृत विवि में छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर जड़ा ताला

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत विवि में छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर जड़ा ताला
बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कुलसचिव कार्यालय पर तालेबंदी कर माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र नौटियाल के नेतृत्व में छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कुलसचिव कार्यालय पर ताला जड़ दिया। छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र नौटियाल ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र कुलपति कार्यालय पर भी तालाबंदी कर देंगे। विवि के छात्र तीन महीनों से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत है। बावजूद इसके छात्रों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्र जब अपने मांगों के संबंध में कुलसचिव और कुलपति से बात करते है तो उनके साथ उचित व्यवहार भी नहीं किया जाता। विवि प्रतिनिधि शुभम सेमवाल ने कहा कि विवि को रुसा के माध्यम से मिले करीब 18 करोड़ रुपये जो खर्च किए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष रितेश वशिष्ठ ने कहा कि विवि में छात्रों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों में गंदगी का आलम है। विवि परिसर में कूड़ेदानों तक की व्यवस्था नहीं की गई है। पुस्तकालश् में पर्याप्त किताबें नहीं हैं। इस अवसर पर कुलदीप गौड़, मोहित कुमार, योगेश खर्कवाल, सौरभ हिंदवान, दिग्विजय तिवारी, आदित्य गौड़, राहुल गुर्जर, गीता, सोनिया, कामायनी, नीरज जोशी, प्रतीक शर्मा, अमित कोली, विपिन कुमार आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed