{"_id":"5a3d4f954f1c1bc5668b6987","slug":"15139676633-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी हीरो की तरह पेशी पर आ रहे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी हीरो की तरह पेशी पर आ रहे अपराधी
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। तिहरे हत्याकांड की साजिशकर्ता देहरादून के बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती भी माफिया डॉन सुनील राठी को कॉपी कर रहा है। रुड़की कोर्ट में पेशी के दौरान जित्ती के लुक को देखकर हर कोई दंग रह गया। जित्ती ने कैप, सन ग्लासेस से लेकर ब्रांडेड कपड़े पहने हुए थे और बाकायदा कंधे पर गमछा भी बड़े ही स्टाइल से रखा हुआ था। अपराधी खुद को किसी फिल्मी हीरो की तरह ही पेश कर रहे हैं और सिस्टम सिर्फ चुप्पी साधे हुए है।
रुड़की कोर्ट में हुई जित्ती की पेशी से साफ है कि जेल में अपनी पसंद की हर चीज बदमाश अपने पास रखते हैं। फिर चाहे कैप, सनग्लासेस हो या ब्रांडेड कपड़े हो। वे जब भी पेशी पर आते हैं तब बन ठन कर पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा कड़ी रहती है। इसलिए बदमाश पूरी ठौर में रहते हैं। जित्ती रावत बृहस्पतिवार को कुख्यात सुनील राठी के नक्शे कदम पर चलता दिखा। कुख्यात सुनील राठी का लिबास भी ब्रांडेड होता है। अब जित्ती से लेकर गैंग के दूसरे सदस्य भी बाकायदा सजधज कर ही पेशी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि बदमाशों को आखिर जेल में यह सब रखने की इजाजत ही क्यों दी जा रही है। इससे कही न कही यह सवाल खड़ा होता है कि जेल में भी अपराधियों के शाही ठाटबाट है। उन्हेें ऐसा करने से रोकने वाला भी कोई नही है।