फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ह्यूंद का दिनां फिर बोड़ी ऐगेनी, ज्यू नीं लगदू स्वामी जी तुम बिना...

ह्यूंद का दिनां फिर बोड़ी ऐगेनी, ज्यू नीं लगदू स्वामी जी तुम बिना...

Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
ह्यूंद का दिनां फिर बोड़ी ऐगेनी, ज्यू नीं लगदू स्वामी जी तुम बिना...

विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक गजेंद्र राणा और लोक गायिका मीना राणा के नाम रही। गजेंद्र राणा ने कई हिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सेमलडाला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नवीन चंद्र डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिल रहा है।
सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक गजेंद्र राणा ने मां नंदा की स्तुति गढ़-कुमों की नंदा देवी, तेरी जय बोला... जागर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने लीला घस्यारी..., बबली तेरु मोबाइल..., पुष्पा छोरी पौड़ीखाले की..., लाली होंसिया..., नी रयंदू मैंसे, डांडा पड़ीगे भैंसी..., कन दन लगदी तू..., समसा भौट्याणी... बिडरू मामा, गीतों की प्रस्तुति दी। गायिका मीना राणा ने होंस उलारा मां..., ह्यूंद का दिनां फिर बोड़ी ऐगेनी, ज्यू नी लगदू स्वामी जी तुम बिना..., हम उत्तराखंडी छां..., चंदना मेरा पहाड ऐई...गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंत रैबार कला मंच कर्णप्रयाग के कलाकारों ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार सुरेंद्र कमांडर की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। गायक अरविंद, हरिराम और हीना ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, गजेंद्र राणा, प्रकाश नेगी, सुरेंद्र राणा, सुनील कोठियाल, अब्बल सिंह नेगी, हरेंद्र पंवार, बृजलाल, गुलाब सिंह बिष्ट, सुंदर लाल, शिशुपाल झिंक्वाण, हरेंद्र पंवार, हरेंद्र पंवार और राजेंद्र हटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्राथमिकता से हल की जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
बंड मेले में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नवीन डबराल ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। पूर्व सैनिकों के आश्रितों को कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छूट दी जा रही है। इस मौके पर पूर्व सैनिक ताजवर सिंह नेगी, प्रकाश नेगी, अब्बल सिंह, किशन पुंडीर, शिशुपाल लाल, देवेंद्र राणा, शरद गैरोला आदि मौजूद थे। वहीं, मेले में दुग्ध सहकारिता समिति द्वारा पशुपालकों को दुग्ध व्यवसाय की जानकारी दी गई। कृषि एवं भूमि संरक्षण गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक पद्धति से कृषि व उद्यानीकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed