{"_id":"5a3be97e4f1c1b0d698c36f5","slug":"15138759903-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के निलंबित कुलसचिव की मुसीबतें नहीं हो रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के निलंबित कुलसचिव की मुसीबतें नहीं हो रही कम
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के निलंबित कुलसचिव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विवि प्रशासन कुलसचिव से पूर्ण संसाधनयुक्त आवास का किराया वसूलने की तैयारी में है। इस संबंध में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी है।
गढ़वाल विवि प्रशासन का कहना है कि विवि में पूर्ण संसाधनयुक्त आवास के लिए केवल कुलपति अधिकृत हैं, लेकिन निलंबित कुलसचिव डॉ. एके झा को भी बिड़ला परिसर में पूर्ण संसाधनयुक्त आवास आवंटित हुआ था। नियमानुसार कुलसचिव को उनको आवंटित आवास पर उपलब्ध संसाधनों का किराया विवि प्रशासन को भुगतान करना होता है, लेकिन डॉ. झा ने अभी तक किराए का भुगतान नहीं किया है।
कुलसचिव से पूर्ण संसाधनयुक्त आवास का किराया लिया जाए या नहीं, इस संबंध में विवि प्रशासन ने उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. अनीस की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी ने मामले का अध्ययन कर रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी है। अब विवि प्रशासन इस संबंध में कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
कोट
पूर्ण संसाधनयुक्त आवास सुविधा के लिए केवल कुलपति ही अधिकृत हैं। कुलसचिव को भी पूर्ण संसाधनयुक्त आवास आवंटित हुआ था। इसी संबंध में कमेटी ने रिपोर्ट विवि प्रशासन को भेज दी है। - डा. अनीस, उपकुलसचिव (वित्त) गढ़वाल विवि।