{"_id":"5a3acd694f1c1b0d698c34a7","slug":"151380326312-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की पहल शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की पहल शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की पहल पर स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ शुरू
-- बुधवार को 21 स्कूलों के बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
-- निकाय प्रशासन ने स्वच्छता ऐप को लेकर भी किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। केंद्र सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम बुधवार से शहरी क्षेत्र में शुरू हो गया है। नगर निकाय प्रशासन की पहल पर कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही बच्चों से अभिभावकों को जागरूक कर उन्हें स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की गई।
निकाय प्रशासन ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 21 स्कूलों में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्यों ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की स्वच्छता ऐप की जानकारी दी गई। बताया कि स्वच्छता ऐप डालनलोड कर इस पर शहर के निकाय से जुड़ी किसी भी समस्या को अपलोड किया जा सकता है, जिसका त्वरित निस्तारण निकाय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में पूरे देश की नगर निकायों को शामिल किया गया है। चार जनवरी को प्रत्येक निकाय क्षेत्र में केंद्र की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम पहुंचेगी और लोगों से स्वच्छता ऐप का फीडबैक लेगी। उन्होंने बताया कि टीम 4000 अंकों में से 1400 नंबर इसी पर देगी कि संबंधित क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता ऐप की जानकारी उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सर्वेक्षण में पहला रैंक हासिल करने वाली निकाय को केंद्र सरकार की ओर सम्मानित किया जाएगा। शहर और आसपास के इलाकों में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, मॉर्डन स्कूल, मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल आदि में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मुनिकीरेती निकाय ने भी किया जागरुक
ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत ढालवाला स्थित मॉर्डन इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के सहयोग से संस्थान और आसपास के इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ऐप की जानकारी दी। ऐप डाउनलोड कर उसका लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, आदेश कुमार, दीपक कुमार, संस्थान के संचालक एचसी जुयाल, रजनीश पांडे, राजेश सिंह, प्रेमप्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।