{"_id":"5a3ab1654f1c1bca678c2b53","slug":"151379609215-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता पर कार्रवाई न किए जाने पर अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता पर कार्रवाई न किए जाने पर अनशन की चेतावनी
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रावास के बोरवेल घोटाले में अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
बुधवार को छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में छात्र कुलपति कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने बोरवेल घोटाले को लेकर अवर अभियंता और कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि बोरवेल घोटाले ने विश्वविद्यालय की छवि खराब करने का काम किया है। ऐसे घोटालेबाजों पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। अवर अभियंता और कुलसचिव ने बोरवेल के लाखों रुपये के बिल को गुपचुप तरीके से पास करा कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। संपदा विभाग की जांच रिपोर्ट में सभी आरोप सही पाए जाने के बावजूद भी विवि प्रशासन अवर अभियंता को बचाने का प्रयास कर रहा है। छात्रों का कहना है कि यदि अवर अभियंता और कुलसचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो छात्र संघ के पदाधिकारी अनशन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान विवि के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर छात्र नेता अजय चौहान, मोहित देशवाल, रोहित बालियान, वैभव ठाकुर, अरविंद, अक्षय आदि मौजूद थे।