फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने दिया इस्तीफा

गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने दिया इस्तीफा

Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने दिल्ली पहुंचकर एमएचआरडी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि प्रो. कौल ने इस संबंध में कुछ भी टिप्पणी करने से साफ इंकार किया।
कुलपति प्रो. जेएल कौल पर कर्मचारियों ने अनियमितता सहित कई आरोप लगाए थे। इस संबंध में करीब चार माह पहले एमएचआरडी से दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी यहां पहुंची थी। तबसे कुलपति प्रो. कौल को हटाने के कयास लग रहे थे। एमएचआरडी ने कुलपति को पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति से स्वीकृति मांगी थी। कुछ दिन पहले मीडिया में खबर प्रकाशित हुई थी कि कुलपति प्रो. कौल को हटाने के लिए राष्ट्रपति ने स्वीकृति दे दी है। कुलपति ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन

कुलसचिव निलंबन मामले में सुनवाई 20 को
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव निलंबन मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई होनी है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर को विवि प्रशासन से कुलसचिव निलंबन के संबंध में अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed