{"_id":"5a37f2204f1c1b3c3d8be898","slug":"151361605111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का ईजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का ईजहार
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान बांट कर खुशी जताई। कर्णप्रयाग और सिमली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में आतिशबाजी और नगर के मुख्य बाजारों में जुलूस निकाला। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, समीर मिश्रा, रमेश मैखुरी, चेतन मनूड़ी, धीरेंद्र भंडारी, आशीष थपलियाल, राजेश जोशी आदि और सिमली में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी आदि मौजूद थे। गौचर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान नगर अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, प्रकाश शैली, जयकृत बिष्ट, अनिल नेगी और दिनेश बिष्ट आदि शामिल रहे। वहीं गैरसैंण के मुख्य बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस मौके पर विधायक एसएस नेगी, पृथ्वी सिंह बिष्ट, खिलाफ सिंह, मंगल नारायण आदि मौजूद थे। जबकि नारायणबगड़, थराली, देवाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया।